News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मैं विवादों से डरता हूं और इससे दूर रहना चाहता हूं: नवाजुद्दीन सिद्दीकी

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म की सफलता के बाद लोकप्रिय हुए सिद्दीकी 2017 में अपनी आत्मकथा ‘ एन ऑर्डिनरी लाइफ’ के प्रकाशन के बाद विवादों में आए थे.

Share:

मुंबई: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि वह विवादों से दूर रहना चाहते हैं क्योंकि ये चीजें दर्शकों का ध्यान कलाकारों के काम पर से हटा कर उनके निजी जीवन पर ले जाती हैं.

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ फिल्म की सफलता के बाद लोकप्रिय हुए सिद्दीकी 2017 में अपनी आत्मकथा ‘ एन ऑर्डिनरी लाइफ’ के प्रकाशन के बाद विवादों में आए थे. उन्होंने रितुपर्णा चटर्जी के साथ मिल कर इसे लिखा था. उन्होंने इसमें पूर्व मिस इंडिया निहारिका सिंह और अभिनेत्री सुनिता रजवार के साथ अपने संबंधों के बारे में विस्तार से लिखा था. लेकिन इस बारे में लिखने के लिए इन दोनों की कथित तौर पर सहमति नहीं ली गई थी.

बाद में अभिनेता ने पुस्तक को वापस ले लिया था और उन्होंने इसमें जिन महिलाओं के नाम का जिक्र किया था उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए माफी मांगी थी.

सिद्दीकी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ठाकरे के प्रमोशन के दौरान बताया, ‘‘ मैं एक अभिनेता हूं और सिर्फ काम करना चाहता हूं. मैं किसी के बारे में और मेरे अपने जीवन में क्या हो रहा है, इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं. मैं नहीं चाहता हूं कि लोग इन चीजों पर ध्यान लगाएं. मैं अपने काम की वजह से लोकप्रिय हुआ हूं इसलिए सिर्फ काम पर ही ध्यान लगाना चाहता हूं.'

सिद्दीकी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए एक जासूस रखा.

फिल्मनिर्माता राजकुमार हिरानी पर ‘मी टू’ मुहिम के दौरान लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर टिप्पणी करने को कहे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस पर कोई बात नहीं करना चाहता. बेवजह का फिर से बखेड़ा क्यों खड़ा किया जाए.'

सिद्दीकी ने कहा कि वह विवादों से डरते हैं और अपने काम पर ही ध्यान देना चाहते हैं.

‘ठाकरे’ इस शुक्रवार 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में उनके साथ अमृता राव भी हैं.

Published at : 23 Jan 2019 07:56 AM (IST) Tags: THACKERAY Nawazuddin Siddiqui
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी-बेटे ने दी मुखाग्नि

'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

'कुछ लोग चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज हमारे साथ रहती है', नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन

'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर

'मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया...', नाना पाटेकर के निधन से टूटे अनिल कपूर

Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Nana Patekar Death News Live: पुणे में नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'

टॉप स्टोरीज

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल

'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल